

समस्तीपुर जिला का कुख्यात सरोज सिंह एवं उसके सहयोगी अपराधकर्मी अवैध AK-47, INSAS Rifle एवं अन्य आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 07-Jun-2025
- Views
पटना:-बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात 1. सरोज सिंह पे० त्रिपुरारी सिंह सा० सुल्तानपुर पूरब थाना मोहद्दीनगर जिला समस्तीपुर एवं उसके सहयोगी अपराधकर्मी 2. परशुराम सिंह पे० स्व० अनिरुद्ध सिंह सा० सुल्तानपुर पूरब थाना मोहद्दीनगर जिला समस्तीपुर 3. मुन्ना यादव पे० स्व० राम पदार्थ यादव सा० जलालपुर थाना मोहनपुर समस्तीपुर 4. विश्वजीत सिंह पे० परशुराम सिंह सुल्तानपुर पूरब थाना मोहद्दीनगर जिला समस्तीपुर एवं 5. निशांत कुमार राय पे० रामानंद राय सा० भूथरी थाना बछवाड़ा जिला बेगूसराय को मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र से छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में मोहद्दीनगर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी-
1. ए०के० 47-01
2. मैगजीन-01
3. जिंदा कारतूस-18
4. इन्सास रायफल-01
5. मैगजीन-04
6. जिंदा कारतूस-70
7. कारबाईन-01
8. मैगजीन-01
9. जिंदा कारतूस-12
10..306 रायफल-01
11. जिंदा कारतूस-45
12. खोखा-04
13. बुलेट (Royal Infiled)-01
14. दुनाली रायफल बैरल-01
15. जमीन का दस्तावेज लगभग 01 करोड़ 10 लाख का
16. Apple आई फोन-01
17. Sumsung फोन-01
18. मुहर-22
इस संबंध में मोहद्दीनगर थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
सरोज कुमार सिंह के निशानदेही पर STF एवं पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में निम्न जगहों पर छापामारी की गई-(1) पटना गर्दनीबाग थाना अन्तर्गत झुनझुन महल स्थित सरिता वाटिका के आवास संख्या-बी से निम्नलिखित
नकद रूपया एवं अन्य सामान बरामद किया गयाः-
1. नकद-3,40,000/- (तीन लाख चालीस हजार रूपये)
2. नोट गिनने की मशीन
3. जमीन के कागजात लगभग एक करोड़ चालीस लाख रूपये (सरिता वाटिका के आवास संख्या-4 बी से)
अग्रतर कार्रवाई एवं छापामारी जारी है।
(2) दानापुर थानान्तर्गत सगुनामोड़ स्थित नयाटोला से महानंद राय के मकान जिसमें सरोज सिंह किराये पर रहते हैं, वहाँ पर छापामारी के क्रम में निम्नलिखित सामान बरामद हुआ-
1. जमीन के कागजात से संबंधित Aggrement Paper मूल्य 11,00,000/- (ग्यारह लाख रूपये) अग्रतर कार्रवाई एवं छापामारी जारी है।
(3) रूपसपुर थानान्तर्गत रूपसपुर नहर स्थित दृष्टिपुंज हॉस्पिटल के पास BL Infra EVE Private
Limited Office (जमीन खरीद-बिक्री ऑफिस) में छापामारी के क्रम में निम्नलिखित सामान बरामद हुआ-1. 40 जमीन Aggrement से संबंधित कागजात मूल्य 2,00,00,000/- (दो करोड़ रूपये)
अग्रतर कार्रवाई एवं छापामारी जारी है।
कुख्यात सरोज सिंह बिहार पुलिस में वर्ष 2008 बैच का आरक्षी है, जो जहानाबाद जिला में यातायात थाना में पदस्थापित थे। उक्त सरोज सिंह के संबंध में जॉच करने पर पाया गया था कि उनके विरूद्ध पूर्व से 09 आपराधिक मामलें दर्ज है। फलतः पुलिस अधीक्षक जहानाबाद के द्वारा संदिग्ध आचरण, अनुशासनहीनता के कारण उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई।
उल्लेखनीय है कि मोहद्दीनगर थानान्तर्गत सुल्तानपुर के प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह को जान से मारने का तकनीकी आसूचना एस०टी०एफ० को प्राप्त हुआ। तदोपरांत इस आसूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए STF की विशष टीम एवं समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सरोज सिंह एवं उसके अन्य सहयोगी अपराधकर्मी पकड़े गये एवं अवैध आग्नेयास्त्र तथा अन्य सामान बरामद किया गया। इस प्रकार STF की त्वरित कार्रवई से हत्या की घटना को विफल किया गया।
सरोज सिंह के विरूद्ध समस्तीपुर जिला के मोहद्दीनगर थाना में निम्नलिखित कांड दर्ज है:-
1. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड सं० 61/23 दिनांक 15.04.2023 धारा 341/324/307/504/34 भा०द०वि०
2. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड सं0 33/18 दिनांक 26.03.2018 धारा 341/323/379/427/504/506/34 भा०द०वि०
3. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड सं0 34/18 दिनांक 26.03.2018 धारा 341/342/323/307/504/506/34 भा०द०वि०
4. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड सं0 42/20 दिनांक 12.03.2020 धारा 147/149/341/323/354/420 भा०द०वि०
5. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड सं0 69/14 दिनांक 07.04.2014 धारा 144/379/447/504 भा०द०वि०
6. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड सं0 16/22 दिनांक 19.01.2022 धारा 147/148/323/379/435 /504/506 भा०द०वि०
7. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड सं0 294/24 दिनांक 25.12.2024 धारा 126 (2)/115(2)/118(1)/61(2) /127(2)/107/308(2)(3)/352/351(2)(3)/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट
8. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड सं0 295/24 दिनांक 25.12.2024 घारा 126 (2)/115(2)/118(1)/61(2)/127(2)/109/308(2)(3)/352/351(2) (3)/3(5) बी०एन०एस०
9. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड सं0 297/24 दिनांक 25.12.2024 धारा 191 (2) (3)/190/126(2)/115(2)/118(1)/117(2)/61(2)/352/351(2) (3) बी०एन०एस०
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Post a comment