विश्व होम्योपैथी दिवस का आयोजन,होम्योपैथी न केवल रोगों को दूर करने में सहायक है,बल्कि यह हमारे शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है:- प्राचार्य शीतल देवा

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

 बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भाषण, प्रश्नोत्तरी एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने होम्योपैथी के सिद्धांत “जैसा रोग, वैसी दवा” तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों के प्रभावशाली भाषणों ने सभी को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीतल देवा ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास हमारे जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को अपनाने, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि होम्योपैथी न केवल रोगों को दूर करने में सहायक है, बल्कि यह हमारे शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने एवं तरल आहार लेने की सलाह भी दी। विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि हमें प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का सम्मान करना चाहिए और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वस्थ रहें और समाज में भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  

Related Articles

Post a comment