आयुक्त रवि के निदेश पर आज दसवे दिन पटना शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया


अभियान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का आयुक्त ने दिया निदेश


अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित अनुश्रवण करें; पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखेंः आयुक्त ने दिया अधिकारियों को निदेश


सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता; संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहेः आयुक्त



पटना:- आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना  कुमार रवि के निदेश पर आज दसवे दिन पटना शहर में अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं। 


प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।


जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से चार बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ टीवीएस शोरूम से सिपारा पुल तक एवं सिपारा पुल से भारत पेट्रोलियम पम्प तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान आधा हाईवा बालू, पाँच पीस बांस जप्त किया गया। आज इस अंचल में ₹ 41,500/- जुर्माना वसूला गया।


पाटलीपुत्र अंचल में ग्यारह बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ पाटलीपुत्रा इन्डस्ट्रीयल एरिया, कुर्जी मोड़, गोसाई टोला होते हुए पाटलीपुत्रा गोलम्बर तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान एक ठेला, एक लोहा का गुमटी जप्त किया गया। आज इस अंचल में ₹ 12,000/- जुर्माना वसूला गया।


बांकीपुर अंचल में भी आज अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ कदमकुआँ में अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान 30 अवैध बैनर, 04 अवैध होर्डिंग हटाया गया। आज इस अंचल में ₹ 39,000/- जुर्माना वसूला गया।


कंकड़बाग अंचल में आज दस बजे पूर्वाह्न से चार बजकर तीस मिनट बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ आरएमएस कॉलोनी होते हुए न्यू जगनपुरा एवं रामकृष्णानगर से मीठापुर तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान इस अंचल में ₹ 36,600/- जुर्माना वसूला गया।


नगर परिषद् दानापुर निजामत में चार घंटा तीस मिनट तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ आरपीएस मोड़ से आईएएस कॉलोनी नेहरू पथ से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान 15 अवैध बैनर/पोस्टर, झोपड़ी, दुकान, बांस-बल्ला, होर्डिंग हटाया गया। आज इस अंचल में ₹ 8,000/- जुर्माना वसूला गया।


आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में 1,37,100/- रुपये जुर्माना वसूला गया। दस दिनों के अभियान में कुल ₹ 4,96,700/- जुर्माना वसूला गया।


आयुक्त श्री रवि के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। आज विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 22 वाहनों से 37,500/- रुपये शमन की राशि वसूली गई। अबतक कुल 408 वाहनों से 5,52,000/- रुपये शमन की राशि वसूली गई।


आयुक्त श्री रवि ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।


आयुक्त श्री रवि के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।


आयुक्त श्री रवि ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निदेश दिया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। 


वरीय पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें।


आयुक्त श्री रवि ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार क़ानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है। 


आयुक्त श्री रवि के निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक चार-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। यह निम्नवत हैः-

(क) अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, पटना 

(ख) पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना 

(ग) श्रीमती शीला ईरानी, अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम 

(घ) सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दण्डाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, पटना 


आयुक्त श्री रवि ने निदेश दिया कि मल्टी एजेंसी अभियान में मॉनिटरिंग सेल के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से क्रियाशील रहकर विशेष निगरानी रखेंगे।


गौरतलब है कि आयुक्त श्री रवि द्वारा सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निदेश दिया गया था। उनके निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा तथा नगर आयुक्त, पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर/संबंधित नगर निकाय द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है। 


आयुक्त श्री रवि ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष टीम का गठन कर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निदेश दिया है।


आयुक्त श्री रवि ने विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करता है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment