वन स्टॉप सेंटर के नए भवन का उद्घाटन, जिलाधिकारी ने कहा 'महिलाओं के लिए एक जगह कई सुविधाएं'

पूर्णिया: पूर्णिया जिला में वन स्टॉप सेंटर के नए भवन का आपदा सह प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा और भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर कसबा विधायक नीतेश सिंह, विधायक, सदर विजय खेमका एवं जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत, उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति सुगंधा शर्मा एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। डीएम ने वन स्टॉप सेंटर के बारे में मंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि एक ही भवन में महिलाओं को बहुत सारी सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा और वन स्टॉप सेंटर का मुख्य उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर न्याय दिलाना है।

उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में परामर्श की सुविधा, चिकित्सीय सुविधा से जोड़ना घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के DIR रिपोर्ट में सहयोग करना, साइबर क्राइम, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ जैसे मामलों में थाना से सहयोग प्राप्त करवाना तथा वन स्टॉप सेंटर किशोरियों और बच्चियों और महिलाओं के हित में कार्य करती है। बाल विवाह को रोकने,दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को खत्म करने में भी कार्य करती है। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर मिशन शक्ति के तहत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के साथ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाता है।

इस उद्घाटन समारोह में जिले के संबंधित वरीय पदाधिकारी के साथ साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूर्णिया सदर एवं ग्रामीण, वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक कुसुम कुमारी, परामर्शी अर्चना कुमारी, कार्यालय सहायक शुभम पांडे, एवं जिला मिशन समन्वयक DHEW नंदन कुमार सिंह, सूरज कुमार वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, पुष्कर कुमार सुमन लेखा सहायक साथ ही सभी आईसीडीएस के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment