

पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली महिला ने अपने एक बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दूसरे बॉयफ़्रेंड का हत्या कर दी:- SSP कार्तिकेय शर्मा
- by Raushan Pratyek Media
- 22-Jun-2025
- Views
पटना परसा बाजार थानान्तर्गत हत्या शिर्ष में प्रतिवेदित कांड का सफल उभेदन एवं अभियुक्त गिरफ्तार।।
दिनांक 19.06.25 को सुबह 07:00 बजे सुचना मिली कि परसा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम एतवारपुर टाड़ पर परती खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ हैं। उक्त सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष परसा बजार एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां ज्ञात हुआ कि एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है कि हत्या गर्दन दबाने एवं सिने पर किसी नुकिले हथियार से गोद गोद कर हत्या कर दी गई हैं।
इस संदर्भ में परसा बाजार थाना कांड सं0-249/25 दिनांक 19.06.25 धारा 103 (1)/238/3(5) बी०एन०एस० 2023 के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध अंकित किया गया। एवं तत्क्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, पटना के नेतृत्व एक टिम का गठन किया गया।
तकनिकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में पता चला कि अज्ञात मृत युवक सुरज कुमार पे० मास्टर राय सा० नया हराजी टोला, थाना अवतार नगर, जिला सारण है जो बेउर में टैंकर का ड्राईवर हैं। अग्रतर अनुसंधान में पता चला कि मृतक सुरज कुमार का अवैध संबंध गुड़िया कुमारी पति राहुल राज पता सा० साईचक, थाना बेउर, जिला पटना से हैं। गुड़िया कुमारी से पुछ ताछ करने पर पता चला कि गुड़िया कुमारी का संबंध इनके पति के अलावा मृतक सुरज कुमार एवं विजय कुमार पे० लक्ष्मण साव सा० एतवारपुर, थाना परसा बाजार, जिला पटना से भी हैं। मृतक सुरज कुमार के द्वारा गुड़िया कुमारी का अश्लील विडियो/फोटो बनाकर गुड़िया कुमारी को ब्लैकमेल करने लगा तो गुड़िया देवी, प्रेगी विजय कुमार द्वारा सुरज कुमार को मारने का प्लान बनाया गया।
मृतक सुरज को मारने लिए विजय कुमार ने अपने ड्राईवर अश्विनी कुमार पे० अरबिंद कुमार सा० वैरिया बाजार, थाना गोपालपुर, जिला पटना को बुलाया तथा सुरज कुमार का लोकेशन गुडिया कुमारी द्वारा विजय कुमार को फोनकर बताया गया। फिर विजय कुमार और अश्विनी ने अपने मोटरसाईकिल पर सुरज कुमार को बैठाकर लाया तथा दोनो मिलकर सुरज कुमार को खिला पिलाकर परसा बाजार थाना अंतर्गत रेलवे लाईन के पश्चिम सुनसान जगह पर ले जाकर गला दबाकर एवं नुकिले हथियार से सीने पर गोद गोद कर हत्या कर दिया गया।
गुड़िया कुमारी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर विजय कुमार को फोन करके लोकेशन देने वाले मोबाईल को बरामद किया गया हैं तथा विजय कुमार एवं अश्विनी कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना कारित मोटरसाईकिल एवं हत्या में प्रयोग किये गये लोहे का एक नुकीला हथियार बरामद किया गया हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता :-
1. गुड़िया कुमारी पति राहुल राज पता सा० साईचक, थाना बेउर,, जिला पटना
. विजय कुमार पे० लक्ष्मण साव सा० एतवारपुर, थाना परसा बाजार, जिला पटना 2
3. अश्विनी कुमार पे० अरबिंद कुमार सा० बैरिया बाजार, थाना गोपालपुर, जिला पटना
बरामदगी :-
1. घटना में प्रयुक्त तीन मोबाईल
2. एक अपाची मोटरसाईकिल
3. एक लोहे का नुकिला हथियार
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदा० एवं कर्मी-
1. पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष मेनका रानी
2. पु०नि० संतोष कुमार (तकनिकी शाखा)
3. पु०अ०नि० रवि रंजन चौहान (अपर थानाध्यक्ष)
4. परि०पु०अ०नि० मिथलेश कुमार
5. परि०पु०अ०नि० रौशन कुमार वर्मा
6. परि०पु०अ०नि० रितु कुमारी
7. स०अ०नि० कृष्ण कुमार सिंह
8. पु०अ०नि० राहुल कुमार
9. परि०पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार

Post a comment