पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली चोरी का 32.83 लाख रूपया बरामद एवं चोरी करने वाला गिरफ्तार।।



पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली रेडियेन्ट कैश मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड कंपनी के ब्रांच हेड धर्मेन्द्र कुमार पे० धनीकान्त मिश्रा सा० रामपुरडिह थाना सजौर जिला भागलपुर के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि

अगमकुओं थाना अन्तर्गत इन्कम टैक्स कॉलोनी स्थित कंपनी के आफिस से क्लेकशन का भोल्ट रूम में रखे तिजोरी से करीब 35.98 लाख रूपया अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है। इस संदर्भ में अगमकुओं थाना कांड संख्या - 1269 / 23, दिनांक- 27.12.23, धारा-379 भा०द०वि० अंकित किया गया तथा वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित किया गया।

> चोरी कि इस बड़ी रकम को बरामद करने व कांड के उद्भेदन हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना, सदर के

नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

>टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर तकनिकी अनुसंधान करते हुए कांड में

चोरी की गयी 32.83 लाख रूपया को बरामद किया गया तथा इस कांड में इस्तेमाल किये गये साईकिल,

कपडा, चाभी को बरामद किया गया एवं कांड में संलिप्त अपराधकर्मी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना कंपनी के ही रिस्क मैनेजर नंद किशोर सिंह द्वारा नकली चाभी का इस्तेमाल कर षडयंत्र पूर्वक

कारित किया गया है।

बरामदगी / जप्ती:-

1. चोरी किया हुआ पैसा- 32.83 लाख (बत्तीस लाख तिरासी हजार रूपया)

2. घटना में प्रयुक्त एवन कंपनी का साईकिल

3. घटना में प्रयुक्त आठ चाभी

4. घटना में प्रयुक्त कपड़ा

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता:-

1. नंद किशोर सिंह पे० स्व० मुन्द्रिका सिंह सा० कांटी फैक्ट्री रोड महात्मा गांधी नगर, पी०एन०बी० बैंक के पीछे थाना अगमकुआँ जिला पटना।

छापामारी टीम के सदस्य:-

1. पु०नि० सह थानाध्यक्ष, सुधीर कुमार, अगमकुओं थाना।

2. पु०अ०नि० मुकेश कुमार दूबे, अगमकुआँ थाना

3. सिपाही 7832 संजीव कुमार, अगमकुओं थाना

4. सिपाही 6094 कुन्दन कुमार, अगमकुआँ थाना

5. सिपाही 7279 अजित कुमार, अगमकुओं थाना

6. सिपाही 5341 मंजीत चौधरी, अगमकुआँ थाना

7. सिपाही 7354 विवेक कुमार, 100 डायल, पटना

8- सिपाही 7229 राजकुमार, 100 डायल, पटना।

  

Related Articles

Post a comment