पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार।।



पटना पुलिस को दिनांक 06.06.2025 को सुबह 09:15 बजे वादी प्रीतम सिंह सा० गाँधीनगर थाना राजीव नगर जिला पटना के मोबाईल पर Text Message के माध्यम से 10 (दस) लाख की रंगदारी मांगने तथा नही देने पर वादी प्रीतम सिंह के पुत्र को अपहरण कर लेने का धमकी दिया गया। जिसको लेकर वादी के लिखित आवेदन के आधार पर राजीव नगर थाना कांड संख्या- 351/25, दिनांक-06.06.2025. कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।


- तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर रंगदारी मांग करने वाले अप्राथमिकी अभियुक्त अनुज कुमार उम्र-25 वर्ष पिता नेता पाण्डेय सा० भेलवनिया थना भगवानपुर जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया है।

- पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि इनको पैसा की जरूरत थी, आसपास के लोगो से पैसा का मांग किये लेकिन पैसा नहीं मिला। उसके बाद पास गाँव के रहने वाले एक धनी मनी व्यक्त्ति प्रितम सिंह का नम्बर पता कर अपने मोबाईल न० से 10 (दस) लाख रूपया का रंगदारी मागने तथा नहीं देने पर पुत्र का अपहरण कर लेने की बात स्वीकार किये है।


 गिरफ्तार व्यक्ति का नाम :-


अनुज कुमार उम्र-25 वर्ष पिता नेता पाण्डेय सा० भेलवनिया थना भगवानपुर जिला सिवान

 बरामदगी:- घटना में प्रयुक्त मोबाईल-01

 छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-


01. पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष सोनु कुमार (राजीव नगर थाना)


02. परि०पु०अ०नि० रविशंकर गुप्ता (राजीव नगर थाना)


03. स०अ०नि० भास्कर चौहान (राजीव नगर थाना)


04. स०अ०नि० दीपांकर घोष (राजीव नगर थाना)


05. सि0/7803 ईमरोज अंसारी


06. सि0/5015 दुनमुन कुमार

  

Related Articles

Post a comment