पटना जमीनी विवाद में दो व्यक्ति को मारी गोली,घायलों को कराया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी....see more




राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी निवासी ओम प्रकाश यादव और एक उनके दोस्त जितेंद्र कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र में गोली मारी है घटना के बाद घायल दोनों को गोपालपुर थाना पुलिस और स्थानीय के सहयोग से Nmch अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूत्रों की माने तो इस दोहरे हत्या की कोशिश मामले में अज्ञात अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई जिसमें घायल के पेट में और दूसरे घायल के जांघ में गोली जा लगी है वही इस पूरे मामले को लेकर पटना सदर डीएसपी 2 रंजन कुमार ने बताया है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है,ओमप्रकाश यादव और उदय सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है ۔सोमवार की सुबह ओम प्रकाश यादव अपने एक सहयोगी के साथ अपनी जमीन पर गए थे इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गोलीबारी की गई ۔जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ۔गोली मारने वाले आरोपी उदय सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।।

  

Related Articles

Post a comment