घर से गाड़ी लेकर निकला था युवक, पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने कहा...

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी गांव स्थित सुनसान बांसवाड़ी में आम के पेड़ से 18 वर्षीय युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान बिथान थानाक्षेत्र के जगमोहरा निवासी अर्जुन यादव के पुत्र प्रभाकर कुमार के रूप में हुई। युवक के परिजन उसके हत्या की आशंका जता रहे हैं। युवक के मामा संतोष यादव ने बताया कि सोमवार को तीन बजे में वह घर से चार चक्का गाड़ी लेकर भाड़ा के लिए बेगूसराय के लिए निकला था। इसी बीच मालदह हाई स्कूल के पास उसकी गाड़ी और मिट्टी लदे ट्रैक्टर में ठोकर लग गई जिसके बाद ट्रेक्टर चालक उसे खदेड़ने लगा, जिसकी सूचना उसने अपने बहन को फोन करके दी थी और उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद उसका भाई वहां जाकर गाड़ी लेकर घर गया, गाड़ी में चाभी लगा हुआ था। जिसके बाद लड़का का खोजबीन शुरू किया, लेकिन उसका कोई पता नही चला।

मंगलवार सुबह शौच के लिए गए लोगों ने शव को देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं ग्रामीणों की माने तो सोमवार शाम को मैदो चौक की तरफ से वह गाड़ी लेकर आ रहा था इसी बीच ट्रैक्टर में उसने पीछे से ठोकर मार दिया, जिसमें उसका गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से वह डरा हुआ था और बोल रहा था कि उसका भाई अब गुस्सा होगा । उसके बाद वह गाड़ी वहीं मालदह हाई स्कूल के पास छोड़कर पूरब की और भाग गया। मंगलवार को मामले की सूचना पर हसनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच किया। हसनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच किया जा रहा है।

  

Related Articles

Post a comment