हसनपुर प्रखंड के पटसा निवासी शिक्षाविद् डॉ.राम बदन यादव के निधन से लोग शोकाकुल


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर | जिले के हसनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के पटसा गांव निवासी व मधेपुरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति 96 वर्षीय डा. रामबदन यादव का निधन हो गया। उनके निधन से पटसा गांव ने एक विभूति खो दिया। साधारण परिवार के होने के बावजूद भी शिक्षा क्षेत्र में अनेक पदों को सुशोभित किया। उनके निधन से पटसा गांव में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन के बाद पटसा गांव में उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा आम लोगों द्वारा की जा रही है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु , पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, राजकुमार राय, पूर्व मुखिया सह शिक्षाविद रामकिशोर राय,  राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर के पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र यादव, हीरा कान्त मिश्र, सुभाष चन्द्र झा उर्फ विदुर झा, वासुकीनाथ मिश्र, सरोज ठाकुर, परमानंद ठाकुर,राजा अभिनव, गंगेश गुंजन, घनश्याम झा, शिवनाथ मिश्र उर्फ चंपी, भगवान बाबू, संजीव झा, मुरारी झा, श्यामा झा,पवन यादव, सज्जन यादव,मकेशर यादव, रामचंद्र मुखिया, विंदेश्वरी मुखिया,शिव कुमार राम, किशुन शर्मा,भाले यादव आदि ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पटसा गांव ने एक विभूति खो दिया।

  

Related Articles

Post a comment