दारोगा और बाइक चालक के बीच हुई तीखी नोंक झोंक, लोगों ने लगाया बेवजह परेशान करने का आरोप

पूर्णिया: सरकार पुलिस को पीपल फ्रेंडली होकर काम करने को कहती है लेकिन कानून के रक्षक लोगों की समस्याओं के समाधान की जगह उसे ही परेशान कर रही है। शहर के फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी थाना के अंतर्गत सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब कॉलेज हॉस्पिटल के बाहर एसआई अरूण कुमार झा की वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालक के साथ तीखी नोंक झोंक हुई। इस दौरान पुलिस कर्मी ने अपने पद का रौब दिखाते हुए हाथ में ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चालक को डराते धमकाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक बहसबाजी हुई। हाई वोल्टेज ड्रामा होता देख लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस कर्मी लगातार चेकिंग के नाम पर रुपये की अवैध वसूली करती है। बाइक चालकों को परेशान करती है। एसआई अजीत झा ने कहा कि रेणु टीओपी थाना प्रभारी राजनंदिनी के निर्देश पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। अचानक धक्का मुक्की शुरू कर दिया। बाइक चालक द्वारा रूपया लेने के सवाल पर कहा कि यह बेबुनियाद आरोप है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए कहा कि सबकुछ रहने के बाद हमेशा आमलोगों को परेशान किया जाता है। लोगों ने कहा कि फाइन काटने की मशीन भी पुलिसकर्मी के पास नहीं थी, जबकि वाहन चालक ने कहा कि पुलिस कर्मी अपने पद का रौब दिखाते हुए जो व्यवहार किया वह ग़लत है।

  

Related Articles

Post a comment