बरारी के WPU में पुलिस-STF की बड़ी छापेमारी, विदेशी शराब और स्मैक बरामद, दो युवक हिरासत में
- by Manjesh Kumar
- 29-Nov-2026
- Views
कटिहार: बरारी थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की शाम करीब सात बजे गुप्त सूचना के आधार पर सुजापुर पंचायत के कोला गांव स्थित WPU (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) में छापेमारी कर पुलिस ने 22 लीटर विदेशी शराब और 126 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इस दौरान मौके से दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोला गांव स्थित WPU परिसर में शराब और नशीले पदार्थ रखे गए हैं। सूचना मिलते ही बरारी पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने रविवार की शाम करीब सात बजे मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम को 22 लीटर विदेशी शराब और 126 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर मौजूद दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
छापेमारी की कार्रवाई के दौरान बरारी थाना प्रभारी सुमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे। वहीं, दंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी मनीष कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई।


Post a comment