50 हजार रुपये रिश्वत लेते डाक अधीक्षक को सीबीआई ने दबोचा, मोतिहारी में मचा हड़कंप

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने डाक विभाग के अधीक्षक एस. एस. सुमन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद डाक विभाग सहित प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, डाक विभाग के ही एक कर्मचारी से किसी विभागीय काम के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। इससे परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत सीबीआई से की।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पहले मामले की गोपनीय तरीके से जांच की। आरोपों की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने गिरफ्तारी के लिए पूरी योजना तैयार की। योजना के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही डाक अधीक्षक ने शिकायतकर्ता से तय रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद अधिकारियों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

बताया जा रहा है कि एस. एस. सुमन का हाल ही में मोतिहारी में तबादला के बाद पद भर संभाला था। नई जगह पर पदभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद अपने ही कंर्मी को किसी बहाने निलबिंत कर दोहन शोषण के नाम रिश्वत की माग कर निलंबित मुक्त करने को लेकर रिश्वत ले रहे थे। तभी रिश्वतखोरी के आरोप में CBI की टीम उनकी गिरफ्तारी कर लिया।अब डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। उनके पूर्व पदस्थापन के दौरान भी कार्यशैली को लेकर विवादों में रहने की चर्चा सामने आ रही है।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम उन्हें अपने साथ ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी है। मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सीबीआई की कार्रवाई को लेकर शहर में दिनभर चर्चा होती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के तीन डाक कर्मियों को निलंबित किया था जिस मामला में 50 हजार एक डाक कंर्मी से रिश्वत की तय कर निलंबित मुक्त करने को लेकर रिश्वत लेते पुर्वी चम्पारण डाक अधीक्षक एस. एस. सुमन सीबीआइ के हत्थे चढ़े।

  

Related Articles

Post a comment