1901 से चली आ रही पूजा की परंपरा, कल ऊंट-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा

गयाजी: शहर के नई गोदाम स्थित श्री चित्रगुप्त पूजा कार्यकारिणी समिति कला संगम के बैनर तले बुधवार को कलम के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कायस्थ समाज के लोगों ने कलम-दवात की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अभाकाम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष डॉ अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोगों ने पूजा में भाग लिया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समिति के अध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि नई गोदाम पहसी रोड में वर्ष 1901 से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें ऊंट, घोड़े और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र होंगे। हजारों चित्रांश शोभायात्रा में शामिल होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रुक्मिणी तालाब पहुंचेंगे, जहां प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर राजू सिन्हा, सुशील सिन्हा, संजय कुमार अम्बष्ट सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment