

पंजाब के DGP गौरव यादव ने पितृपक्ष मेला गया पहुंचे,गया पुलिस प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की सराहना की।।
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Oct-2024
- Views
गया:-पंजाब के DGP गौरव यादव पितृपक्ष_मेला_2024 में गया पहुंचे। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने स्वागत किया। गया SSP आशीष भारती ने उनकी अगुवाई करते हुए उन्हें विष्णुपद मंदिर और पितृपक्ष मेले का भ्रमण कराया। इस दौरान SSP आशीष भारती ने पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को पितृपक्ष मेले के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।वही पुलिस महानिदेशक ने विष्णुपद मंदिर की भव्यता और पितृपक्ष मेले की समृद्ध परंपराओं को देखकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने विशेष रूप से मेले में गया पुलिस और प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की सराहना की।।

Post a comment