पूर्णिया और किशनगंज कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मची अफरातफरी

पूर्णिया: बिहार में बीते लंबे समय से कोर्ट समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर बम धमाके धमकियां मिल रही हैं। अब एक बार फिर बिहार के दो कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार असामाजिक तत्वों ने पूर्णिया और किशनगंज कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। आनन फानन मे दोनों जिलों के कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पुलिस ने सघन जांच की। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई लेकिन सोमवार को काम रोकना पड़ा।

कोर्ट में बम धमाका की धमकी के बाद आसपास के दुकानों को भी बंद करवा दिया साथ ही आसपास के रोड पर यातायात भी रोक दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस डॉग और बम स्क्वायड की टीम के साथ छानबीन में जुट गई। बता दें कि इससे पहले भी पूर्णिया और किशनगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया गया है। अब एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर में मेटल डिटेक्टर लगाया गया है और सभी आने जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है।

मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी कोर्ट पहुंच कर जांच में जुट गए। मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा कि धमकी किसने और क्यों दी।

  

Related Articles

Post a comment