अगले दो दिनों तक पूर्णिया से कोलकाता नहीं जाएगी स्टार एयर की विमान, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने जारी की सूचना

पूर्णिया: पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान का संचालन शुरू होने से पूरे इलाके को बेहतर कनेक्टिविटी मिली है। पूर्णिया से देश के कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा जारी है जिससे क्षेत्र के लोगों को दूसरे राज्य में जाना बेहद आसान है। इस बीच पूर्णिया से कोलकाता जाने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल पूर्णिया से कोलकाता जाने वाले स्टार एयर की विमान सेवा अगले दो दिनो तक परिचालित नहीं होगी।पूर्णिया से कोलकाता के लिए स्टार एयर की विमान सेवा 15 से 17 सितंबर तक परिचालित नहीं होगी। ऐसे में इन तारीखों के दौरान यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है।

एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार 15, 16 और 17 सितंबर को पूर्णिया से कोलकाता के बीच स्टार एयर की निर्धारित विमान सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले फ्लाइट के संचालन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गयी है। पूर्णिया से कोलकाता के लिए स्टार एयर की उड़ान सामान्य रूप से सुबह 9:25 बजे निर्धारित है। हालांकि 15 से 17 सितंबर तक इस मार्ग पर सेवा परिचालित नहीं होगी  यात्रियों को यात्रा कार्यक्रम बनाने से पहले उड़ान की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है  एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से यात्रियों से अपील की गयी है कि वे निर्धारित तिथि पर एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें। इससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी और एयरपोर्ट पहुंचने के बाद होने वाली असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।

  

Related Articles

Post a comment