

राहुल गांधी कर रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा 30 जनवरी को रंगभूमि में होगी जनसभा
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Jan-2024
- Views
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत किशनगंज अररिया के रास्ते संभवत 30 जनवरी को पूर्णियां पहुंच रहे हैं जहां रंगभूमि मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मणिपुर से महाराष्ट्र तक 6700 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह कोसी सीमांचल प्रभारी अमरजीत कुमार ने जिला कांग्रेस के गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान इन बातों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि इंडी गठबंधन में कहीं कोई मतभेद नहीं है हम सभी एकजुट हैं। आगे कहा कि एनडीए की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। युवा उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेख सद्दाम, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जयवर्धन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a comment