12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार रथ को प्रधान जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

शेखपुरा: आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने व्यापक जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और इसमें मामलों के आपसी सहमति से निपटारे के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित और सरल तरीके से निपटारा कराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रमौलि यादव, सचिव विनोद कुमार सिंह तथा एलएडीसीएस के चीफ बीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment