

रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं में कुढ़नी जीत पर खुशी की लहर
- by Raushan Pratyek Media
- 08-Dec-2022
- Views
रक्सौल-राज्य में हुए कुढ़नी विधानसभा सभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उमीदवार केदार गुप्ता विजय प्राप्त की है। कुढ़नी में विधान सभा इस विजय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर व्याप्त है। रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा ने जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों एवं सुशासन की जीत है। जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के संगठन के प्रति समर्पण एवं परिश्रम का फल है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल का मेहनत एवं परिश्रम भी बिहार के कुढ़नी चुनाव में जीत से भाजपा के मजबूत प्रदर्शन का आधार बना है। उपचुनाव के इस प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बिहार वासियों सहित उपचुनाव से संबंधित राज्यों के जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहर्दय धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रसन्नता जाहिर करने वालों में जिला अध्यक्ष वरुण सिंह,नगर अध्यक्ष कन्हैया सरार्फ, नगर महामंत्री कमलेश कुमार,प्रवीण सिंह,सुभाष सिंह,विपिन मिश्रा, रवि गुप्ता, देशबन्धु गुप्ता,विंध्याचल पासवान,कृष्ण चौबे,दीपू श्रीवास्तव,मंटू गुप्ता,भोला प्रशाद, नोसाद आलम,मदन साह, आलोक जायसवाल, भोला गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।

Post a comment