बेगूसराय में भयंकर सड़क हादसा, तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत, कार के उड़े परखच्चे

बेगूसराय: बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां एक सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्ष समेत चार लोगों की मौत हो गई। देर रात हुए हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सभी थानाध्यक्ष राजधानी पटना से एक कार ने सवार हो कर मधेपुरा जा रहे थे तभी तेज रफ्तार की वजह से कार अनियंत्रित हो कर एक ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि सभी सवारों के शव कार में ही फंस गए जिसे करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। कार हादसे में मृतकों की पहचान मधेपुरा के रातवाड़ा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार्ज आरर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र तथा प्राइवेट ड्राइवर ज्योतिष कुमार के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार मधेपुरा के तीनों थाना प्रभारी एक कार में सवार हो कर राजधानी पटना में एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण में शामिल होने आए थे। प्रशिक्षण के बाद सभी लोग कार से लौट रहे थे। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना इलाके में तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हो कर उनकी कार ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया जबकि पीछे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कार के सभी दरवाजे टूट गए और उसमें सवार सभी लोग फंस गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद मौके कर जोरदार आवाज हुई जिसके बाद आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे और सभी लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। दी थाना प्रभारी तथा ड्राइवर की मौके पर जी मौत हो चुकी थी जबकि रातवाड़ा थाना प्रभारी साजन पासवान बुरी तरह से जख्मी ही हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद जिले के एसपी मनीष सम्राट अन्य अधिकारी तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लें लिया तथा मामले की छानबीन में जुट गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी का शव कार से बाहर निकाला। घटना के बाद बेगूसराय तथा मधेपुरा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और घटना के वक्त कार अनियंत्रित हो गई जिसकी वजह से घटना घटी।

  

Related Articles

Post a comment