रोहतास में पुलिस ने बरामद किया 50 लाख रुपए का शराब, अर्धनिर्मित मकान में थे 900 कार्टून

रोहतास: शराबबंदी वाले बिहार में एक तरफ तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रोहतास के अकोढ़ीगोला थाना की पुलिस ने करकटपुर गांव से एक अर्ध निर्मित मकान में छापामारी कर 50 लाख से अधिक का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बताया जाता है कि 900 कार्टून में शराब पाया गया है। बताया जा रहा है कि यह शराब संभवत छत्तीसगढ़ से लाई गई थी। बता दें कि 5 जुलाई को पुलिस ने बराढी गांव से एक राइस मिल के पास से 12 चक्की वाली लावारिस अवस्था में एक ट्रक को बरामद किया था। जो ट्रक छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के रहने वाले रेशमा दास के नाम पर पंजीकृत पाया गया था।

बता दें कि कच्चे रास्ते में 12 चक्का वाली ट्रक का पहिया कीचड़ में फंसा हुआ था। पुलिस को इसके बाद शक होने लगा कि आखिर इतनी बड़ी ट्रक यहां क्यों पहुंची है। छानबीन के बाद एक निर्माणधीन मकान में छापामारी किया गया। जिसमें दंडाधिकारी की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बताया जाता है करकट पुर के विजय सेठ के मकान से यह शराब मिला है। बरामद शराब रॉयल स्ट्रिंग, ग्रीन लेबल तथा इंपिरियल ब्लू ब्रांड की है। वहीं अब शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए शाकाहारी शुरू है।

  

Related Articles

Post a comment