पूर्णिया में लोक अदालत में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, निकलने से पहले देख लें किधर से जाना है...

पूर्णिया: बिहार के सभी जिलों में आज लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न विवादों का निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। पूर्णिया में लोक अदालत को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस अवसर पर कई सड़कों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। लोक अदालत को देखते हुए पूर्णिया कोर्ट के आसपास की सड़कों पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक सामान्य गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने जगह जगह कर बैरिकेडिंग लगाई है। इसके साथ ही न्यायालय परिसर और उसके आसपास वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।

लोक अदालत के दौरान शनिवार को थाना चौक से नगर निगम चौक जाने वाली सभी सड़कों पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इसके साथ ही सम्राट अशोक भवन से माता स्थान होते हुए नगर निगम चौक जाने वाली सड़क और नगर निगम चौक से डॉलर हाउस चौक तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इन मार्गों पर सिर्फ इमर्जेंसी और अन्य आवश्यक वाहनों को ही परिचालन की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने बंद सड़कों के लिए वैकल्पिक मार्ग की भी जानकारी दी है जिसके तहत डीएवी स्कूल की तरफ से आने वाले सामान्य वाहक जो लोक अदालत में शामिल नहीं होंगे उन्हें डॉलर हाउस चौक से मधुबनी बाजार और माता स्थान चौक की तरफ मोड़ा जाएगा वहीं थाना चौक से नगर निगम चौक होकर आरएन साव चौक जाने वाले वाहनों को गिरजा चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

सम्राट अशोक भवन से माता स्थान के रास्ते थाना चौक या आरएन साव चौक की तरफ जाने वाली सामान्य वाहनों को बस स्टैंड के रास्ते गिरजा चौक के रास्ते भेजा जाएगा। लोक अदालत में शामिल होने आने वाले लोगों के वाहन की पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। ये सभी वाहन कला भवन परिसर, महिला कॉलेज और कमिश्नरी गेट के पास पार्क किए जाएंगे। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने जगह जगह पर बैरिकेडिंग भी की है।

  

Related Articles

Post a comment