

समस्तीपुर : थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार शिकायत मिलने पर की जाएगी कारवाई
- by Raushan Pratyek Media
- 26-Feb-2025
- Views
समस्तीपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए समस्तीपुर पुलिस तत्परता से काम कर रही है। इसको लेकर पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार अब जनता दरबार केवल शुक्रवार को ही नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यदिवस पर आयोजित किया जा रहा है। इससे आम लोगों को अपनी शिकायतों और समस्याओं के संबंध में एसपी को अवगत कराने का अधिक अवसर मिल रहा है। सभी प्राप्त शिकायतों का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, इससे आम लोगों को न्याय मिलने में तेजी आने की संभावना है। एसपी अशोक मिश्रा ने लोगों से अपनी समस्याओं के संबंध में अपने स्थानीय पुलिस थाना में संपर्क करने की सलाह दी है। वहीं, वहां पुलिस पदाधिकारियों से आवश्यक सहयोग नहीं मिलने पर लोग अपने संबंधित एसडीपीओ कार्यालय अथवा एसपी कार्यालय में जाकर अपनी समस्याओं के संबंध में उन्हें अवगत करा सकते है। उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया है। इसके अलावे एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की लोगों के द्वारा उनके जनता दरबार में जिस थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार शिकायत मिलेगी उक्त संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।
.

Post a comment