समस्तीपुर : पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व विधायक ने शोक व्यक्त किया


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर | पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने कहा कि इतिहास पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह को याद ही नहीं रखेगा बल्कि उनके द्वारा किये गये देश के विकास को सदियों तक याद किया जायेगा। श्री पुष्पम ने कहा कि देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने दशकों तक देश के लिए अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह की सौम्यता एवं सुजनता के अलावा उनके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द देश को हमेशा प्रेरित करते रहेगा, जिन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी।

  

Related Articles

Post a comment