कुर्सेला चौक पर गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान का स्वागत, भूमिहीन दलित-आदिवासी परिवारों के पुनर्वास का उठा मुद्दा

राजकिशोर पासवान ने कटिहार में तीन डिसमिल जमीन देकर पुनर्वास की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की

कटिहार: पटना से पूर्णिया जाने के क्रम में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान का कुर्सेला चौक पर लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ संगठन की मजबूती और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर पासवान ने कटिहार जिले में दलित एवं आदिवासी परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मंत्री को बताया कि सरकार की ओर से भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन देकर पुनर्वासित करने की प्रक्रिया जिले में लंबे समय से बाधित है।

उन्होंने कहा कि जिले में आज भी हजारों परिवार भूमिहीन होने के कारण सरकारी जमीन पर सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर और प्लास्टिक का सहारा लेकर रहने को मजबूर हैं। ऐसे परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए जमीन उपलब्ध कराने और पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है। राजकिशोर पासवान की बातों को सुनने के बाद मंत्री संजय पासवान ने आश्वासन दिया कि इस मामले को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष निलेश गुप्ता, मो हलीम जाबाज, विनोद झा, परवीन कुमार, मिलन मंडल, सुबोध पासवान, रोशन राज, प्रनीत कुमार, राजेंद्र पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment