मानसून आगमन के बावजूद पड़ रही प्रचंड गर्मी, शिक्षा विभाग ने छात्रों को दी बड़ी राहत

भीषण गर्मी के कारण सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने का आदेश। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 22 से 30 जून तक सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन नए समय के अनुसार करने का दिया निर्देश

राज्य में पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी को देखते हुए 30 जून तक सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी विद्यालयों का संचालन सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने सोमवार को सभी जिलों के सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है, जिसमें निर्धारित नए टाइम टेबल के अनुसार विद्यालयों का संचालन करने के लिए कहा गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी निदेशक, सभी डीईओ सहित संबंधित अधिकारियों के पास पत्र भेजकर कहा है कि ग्रीष्मकाल में राज्य में पड़ने वाली भीषण गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन करने का समय तय किया गया है।

इसी समय सारणी के अनुसार उक्त विद्यालयों का संचालन 22 से 30 जून तक किया जाएगा। हालांकि स्थानीय परिस्थितियों एवं मौसम की गंभीरता को देखते हुए संबंधित जिला पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार विद्यालय संचालन के समयावधि में संशोधन करने का अधिकार प्रदान किया गया है। सभी डीएम को स्कूलों के नियम में बदलाव करके संचालन या इसे बंद रखने का अधिकार है।

  

Related Articles

Post a comment