CUSB में दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष, छात्रों को बांटे मेडल
- by Manjesh Kumar
- 12-Oct-2026
- Views
गया जी: गयाजी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी मौजूद रहे। समारोह में 1662 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं, जबकि 61 विद्यार्थियों को 95 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
इस दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर की स्वच्छता की सराहना करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्हें पूरे परिसर में प्लास्टिक का एक टुकड़ा तक नहीं दिखा। उन्होंने इसे पूरे बिहार और देश के लिए उदाहरण बताया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जब वे स्कूल-कॉलेज में पढ़ते थे, तब उन्हें मेडल नहीं मिला, लेकिन सेना में सेवा के दौरान उन्होंने कई मेडल हासिल किए। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत के साथ आगे बढ़ने और टीबी व कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।


Post a comment