शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
- by Manjesh Kumar
- 11-Aug-2026
- Views
पटना: आज शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद यथा उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह एवं राम गोविन्द सिंह की दी गई कुर्बानियों को याद किया गया और उन्हें शत्-शत् नमन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजकीय समारोह का आयोजन शहीद स्मारक परिसर, पटना में किया गया। राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, अमर शहीदों के परिजन एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित मंत्रिगण, विधायकगण एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बिहार विधानमंडल प्रांगण स्थित शहीद पार्क में जाकर अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम अमर शहीदों को नमन करते हुये अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया।


Post a comment