शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

पूर्णिया: ट्रैफिक नियम की अनदेखी से लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है इसमें लोग घायल हो रहे हैं तो अक्सर जान भी चली जाती है। घर से साइकिल से गैस लाने के लिए निकले युवक को शराब के नशे में मदहोश बाइक सवार ने ठोकर मार दी। घटना धमदाहा थाने की है। बताया जा रहा है कि सुशील पाठक शनिवार को शाम 4:00 बजे गैस का पता करने गैस गोदाम से सिलेंडर का पता कर झोला लेकर घर जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। >

घटना में सुशील पाठक के सर और पैर में चोट लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले धमदाहा रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पूर्णिया भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने शराब के नशे में मदहोश आरोपी हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

  

Related Articles

Post a comment