बाढ़ प्रभावित इलाका घोषित करवाने के लिए 6 दिनों तक बैठा अनशन पर, प्रशासन ने आश्वासन दे खत्म करवाया भूख हड़ताल

शेखपुरा: घाटकुसुम्भा प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर पिछले छः दिनों से आमरण अनशन पर बैठे बेलौनी गांव निवासी पप्पू राज मंडल का अनशन शनिवार को प्रशासन ने समाप्त कराया। एडीएम लखीन्द्र पासवान ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उन्हें जूस पिलाया और सरकार की ओर से इस मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। घाटकुसुम्भा प्रखंड लंबे समय से जलजमाव और बाढ़ की समस्या से प्रभावित रहा है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दर्जा नहीं मिल सका है।

पिछले वर्ष भी इस मांग को लेकर जिला मुख्यालय और प्रखंड स्तर पर कई प्रदर्शन किए गए थे। इस बार पप्पू राज मंडल ने आमरण अनशन शुरू कर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा। छः दिनों तक चले अनशन के बाद प्रशासन के आश्वासन पर उन्होंने आंदोलन समाप्त किया। एडीएम ने कहा कि सरकार को मामले से अवगत कराया गया है और जल्द उचित निर्णय की उम्मीद है।

  

Related Articles

Post a comment