खून का खुलासा: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी, चाकू और मोबाइल बरामद

शेखपुरा: शेखपुरा बाइपास स्थित सुकून साव तालाब के समीप धर्मशाला के सामने खड़े चीनी लदे ट्रक के केबिन से मिले व्यक्ति के खून से लथपथ शव के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय लालदीप साह के रूप में हुई। मृतक के भाई दिलीप कुमार साह के बयान पर शेखपुरा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने मृतक से मोबाइल पर यू-ट्यूब देखने के लिए कहा था। इसी दौरान मृतक द्वारा सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज किए जाने से आरोपी के मन में अपमान का बदला लेने की बात आई। आरोप है कि 7-8 अगस्त की रात करीब 2 से 3 बजे सो रहे मृतक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीतीश कुमार को पश्चिम चंपारण के डुमरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खून लगा चाकू और आरोपी का मोबाइल भी बरामद किया है।

  

Related Articles

Post a comment