सीतामढ़ी : शिक्षा न्याय संवाद यात्रा का अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में रीगा में होगा संवाद कार्यक्रम



 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट


कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर  बिहार के 75 विधानसभा में शिक्षा न्याय संवाद यात्रा का शुभारंभ राहुल गांधी के नेतृत्व में किया जाना है जिसको लेकर रीगा के कांग्रेस से पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के आवासीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी गई। वार्ता के दौरान पूर्व विधायक श्री टुन्ना ने बताया कि बिहार के दरभंगा से राहुल गांधी के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम को विधिवत शुभारंभ किया जाना है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार की बदहाली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। रीगा विधानसभा के इमली बाजार एवं शहर के कर्पूरी छात्रावास में जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद एवं पूर्व विधायक के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार के बदहाली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ साथ एस.सी.एस.टी  सब प्लान शिक्षा इन्फ्रास्टचर बेहतर हो वही तीन साल की डिग्री तीन साल में ही छात्र को मिले जिसको लेकर छात्रों के साथ संवाद करना मुख्य उद्वेश्य है।

  

Related Articles

Post a comment