एसपी ने कई थानों का किया औचक निरीक्षण, प्रभावी पुलिसिंग का दिया निर्देश

कटिहार: शनिवार को पुलिस अधीक्षक कटिहार ने जिले के कोढ़ा, बरारी एवं सेमापुर थानों का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण तथा पुलिस व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। एसपी ने सबसे पहले ओडी रजिस्टर का अवलोकन कर उसकी जांच की। इसके अलावा थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अभिलेखों का नियमानुसार एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने थानाध्यक्षों को क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। औचक निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

  

Related Articles

Post a comment