

बेगूसराय में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग, अपराध पर नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता:- डीआईजी आशीष भारती
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Jun-2025
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगुसराय में पुलिस उपमहानिरीक्षक आशीष भारती के मार्गदर्शन में बेगुसराय पुलिस अधीक्षक मनीष एवं उनकी टीम के द्वारा 19 जून और 20 को बेगूसराय और खगड़िया क्षेत्र के दोनों जिलों के पुलिस पदाधिकारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसका उद्घाटन गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिकेत पीयूष जो साइबर विशेषज्ञ के द्वारा साइबर सुरक्षा तथा साइबर अपराध अनुसंधान से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेगूसराय तथा खगड़िया जिलों के पुलिस उपाधीक्षक साइबर तथा मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक परीक्ष्यमान, साइबर थाना के पदाधिकारी एवं 100 से अधिक अन्य पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । लिंक के माध्यम से दोनों जिलों के सभी थानों के अन्य पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुरुआत में पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय तथा पुलिस अधीक्षक बेगूसराय ने भी संबोधित किया गया।

Post a comment