सुमरित उच्च विद्यालय को मिला माॅडल स्कूल का दर्जा, सीएम ने वर्चुअल तरीके से किया उद्घाटन

पूर्णिया: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में वर्चुअल तरीके से कुल 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श स्कूल) का उद्घाटन किया। इसी क्रम में पूर्णिया जिले के बनमनखी सुमरित उच्च विद्यालय को भी इस श्रेणी में शामिल किया गया है। इस मौके पर सुमरित उच्च विद्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम प्रमोद कुमार, शिक्षा पदाधिकारी, सभापति संजना देवी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस स्कूल के सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श स्कूल बनने का छात्रों और शिक्षकों ने स्वागत किया।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि इस विद्यालय के खुलने से ग्रामीण इलाके के गरीब छात्रों को नीट और इंजीनियरिंग की तैयारी करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मॉडल विद्यालय में अत्याधुनिक लैब लाइब्रेरी और अन्य संसाधन दिए जा रहे हैं ताकि छात्रों को अच्छी शिक्षा मिल सके। सुमरित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि सरकार का यह एक बेहतर कदम है। मॉडल स्कूल बनने से यहां तमाम तरह की सुविधा छात्र-छात्राओं को मिलेगी जिससे उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

  

Related Articles

Post a comment