पातेपुर बीडीओ पर जानलेवा हमला मामले पर बीडीओ संघ ने सरकार से सुरक्षा की लगाई गुहार ।

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट 

कटिहार जिलान्तर्गत बी डी ओ संघ के कटिहार जिला इकाई ने बैठक कर वैशाली जिला के  पातेपुर प्रखण्ड के बीडीओ मनोज कुमार राय के साथ घटित मारपीट एवं जानलेवा हमले के विरोध आक्रोश जताते हुए मांग  की है कि  हमलावर की गिरफ्तारी, बिहार के सभी बीडीओ को अंगरक्षक उपलब्ध कराने एवं सभी बी डी ओ को दंडाधिकारी की शक्ति प्रदान करने हेतु सरकार से आह्वान किया,बीडीओ संघ कटिहार इकाई के अध्यक्ष सह कोढ़ा बीडीओ श्याम कुमार  ने स्पष्ट किया कि अन्यथा की स्थिति में राज्य संघ के आह्वान पर 30 नवम्बर से बिहार के सभी बीडीओ अनिश्चितकालीन सामुहिक अवकाश पर चले जायेंगे, संघ की बैठक में बरारी बीडीओ पूरण साह, समेली बीडीओ सुनील कुमार, कुरसेला बीडीओ अजय कुमार, आजमनगर बीडीओ सुनील कुमार मिश्रा, हसनगंज बीडीओ रितेश कुमार, प्राणपुर बीडीओ सौरभ कुमार, बलरामपुर बीडीओ शशि सौरभ मणी, मनसाही बीडीओ मंजू कुमारी, फलका बीडीओ मधु कुमारी, कटिहार बीडीओ कृष्ण कुमार, डंडखोरा बीडीओ अहमद अब्दाली, कदवा बीडीओ मुर्शीद अंसारी, मनिहारी बीडीओ रणधीर कुमार, बारसोई बीडीओ प्रियंका कुमारी ने पातेपुर बीडीओ पर जानलेवा हमला मामले पर सरकार से मांग की।।

  

Related Articles

Post a comment