अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम का उदघाटन पुअनि गौरव कुमार , समाजसेवी नवीन कुमार व अध्यक्ष निटू सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. अतिथि द्वारा मजदूरो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया .

बराटी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट



कटिहार जिला के बरारी  प्रखंड न्तर्गत श्रीगाँधी स्मृति भवन गुरुबा जार के प्रांगण में संस्था अध्यक्ष निटू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम का उदघाटन पुलिस अवर निरिक्षक गौरव कुमार , गंगा समग्र के जिला सचिव नवीन कुमार चौधरी व संस्था अध्यक्ष निटू सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया . तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उपस्थित लोगों ने स्वागत किया . कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुअनि गौरव कुमार ने बताया कि मज़दूर दिवस एक ऐसा दिन है जब मज़दूर अपने पूरे साल के काम के लिए सम्मान महसूस करते हैं. मज़दूर दिवस पर मज़दूरों और उनकी ज़रूरतों और अधिकारों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है . यह दिन मज़दूरों के प्रयासों को निखारने के लिए एक प्रेरणा श्रोत बनकर उभरता है . वे अपने अधिकारों के बारे में सीखते हैं और अभियान चलाते हैं . गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन कुमार ने कहा कि  एक मई का दिन भारत समेत दुनिया के कई देशों में मजदूर दिवस मनाया जाता है . यह दिन दुनिया भर के मजदूरों और श्रमिक वर्ग के लोगों को समर्पित है. देश के विकास में ऐसा कोई निर्माण नही है, जिसमें मजदूर वर्ग के परिश्रम का योगदान ना हो. राष्ट्र की प्रगति और उन्नति में इनकी भागीदारी के बिना असंभव है . संस्था अध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों के बिना हम सभी अधुरे हैं . मुख्य अतिथि गौरव कुमार , नवीन कुमार एवं श्रीगॉधी स्मृति भवन अध्यक्ष के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मेहनतकश मजदूर प्रदीप महतो , जद्दु चौधरी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया . तभी मजदूरो के आँखों में खुशी की चमक के साथ कहा कोई तो हैं जो मजदूर को भी सम्मान करता हैं  प्रणाम . मजदूर दिवस कार्यक्रम में अवधश साह , असोक कुमार मेहता , गंगा समग्र जिला सहसंयोजक मनोज साह, जीवछ गुप्ता, राजकुमार साह, नवीन साह, योगेश पंडित, मुकेश साह , अवधेश साह , मुन्ना कुमार महतो , श्रवण प्रसाद मेहता , राहुल राज , बीसन यादव , चंदन भगत , कन्हैया महतो , उत्सव प्रकाश , राजू साह , बिजेन्द्र राम , प्रवीण रिंकु , पप्पू अंसारी , अनिल कुमार सिंह , मनोज कुमार ठाकुर , मधुसुदन प्रसाद मेहता , नीरज गुप्ता सहित दर्जनों मजदूर आदि शरीक हुए .

  

Related Articles

Post a comment