दो दिवसीय युवा उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

पूर्णियां से मलय झा


कलाभवन स्थित सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इसके तहत चाक्षुष कला गीत संगीत और नाटक की विभिन्न विधाओं में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। पहले दिन मूर्तिकला, चित्रकला, वाल पेंटिंग, हस्तशिल्प, शास्त्रीय नृत्य संगीत पेश किया गया।

कलाभवन के मंच पर बारी बारी से कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाया। दूसरे दिन हिंदी और अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता, लोकगाथा, एकांकी नाटक, समूह लोकगीत और समूह लोकनृत्य की प्रस्तुति से बच्चों ने समां बांध दिया। सामूहिक झिझिया नृत्य का लोगों ने आनंद उठाया। विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया गया। चित्रकला में टिंकी कुमारी  ने पहला, राधेश्याम गुप्ता को दूसरा स्थान मिला। शास्त्रीय नृत्य कुचीपुड़ी में सौरभ दास ने पहला और मणिपुरी नृत्य में त्रिदीप शील ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि ओडिसी नृत्य में अजय कुमार मंडल ने प्रथम स्थाध प्राप्त किया। समूह लोकगीत में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के बच्चों ने पहला स्थान प्राप्त किया। उच्च विद्यालय चांदी रजीगंज दूसरे नंबर पर रही। जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़बनैली तीसरा स्थान हासिल किया। समूह लोकनृत्य में सियामोहन उच्च विद्यालय सहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मिट्ठू कुमार प्रथम, कृष्णा मोहन द्वितीय और रुक्मिणी कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोकगाथा में पूर्णियां कला रंगमंच की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। लोकगीत प्रतियोगिता में आकृति ने पहला और श्रुति ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मूर्तिकला में पंकज झा को प्रथम, शिखा कुमारी को दूसरा और आयुष राज को तीसरा पुरस्कार मिला। हस्तशिल्प में जूही कुमारी ने पहला, आर्या मिश्रा ने दूसरा ने दूसरा और शिखा कुमारी ने तीसरा स्थान पाया। छायाचित्र में प्रगति को पहला और राधेश्याम गुप्ता को दूसरा स्थान हासिल हुआ। शास्त्रीय नृत्य कत्थक में भूमि नंदी प्रथम, श्रेया झा दूसरा और आद्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। भरतनाट्यम में सूरज कुमार सहनी को प्रथम और काजल देवनाथ ने दूसरा स्थान हासिल किया। सुगम संगीत में राशि दास प्रथम, प्रशांत कुमार दूसरा और चंदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। शास्त्रीय गायन में चंदन ने पहला, श्रेष्ठा ठाकुर ने दूसरा और राशि दास ने तीसरा स्थान हासिल किया।  हारमोनियम वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में चांदनी शुक्ला ने बाजी मारी। लोकगीत में आकृति ने पहला, श्रुति ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

  

Related Articles

Post a comment