स्वतंत्रता दिवस दिवस की पूर्व संध्या पर भागलपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भागलपुर: भागलपुर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भागलपुर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। भागलपुर विधायक रोहित पांडे के नेतृत्व में जिला स्कूल मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा खास आकर्षण लोकगाथा पर आधारित बिहुला विषहरी की झांकी रही।

झांकी के जरिए भागलपुर की लोक संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की गई इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह, महापौर डॉ वसुंधरा लाल, बिहार भाजपा की महामंत्री डॉ प्रीति शेखर, भाजपा नेता अमर सिंह कुशवाहा, निरंजन शाह भाजपा महामंत्री श्वेता सुमन, भाजपा नेत्री श्वेता सिंह, रतन मंडल समेत कई भाजपा  एवं जदयू नेता  और कार्यकर्ता के अलावा कई सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment