

सावित्री बाई फुले जी के सपने को साकार करने के लिए सीएम ने महिलाओं की विकास के लिए कई योजनाएं लाए - JDU नेता प्रभात किरण
- by Raushan Pratyek Media
- 03-Jan-2024
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुज़फ्फरपुर : गायघाट प्रखंड क्षेत्र के लदौर पंचायत अंतर्गत पुरानाननकार मध्य विद्यालय के प्रांगण में पिंटू सहनी सामाजिक संस्थान के द्वारा सावित्री बाई फुले के जयन्ति पर शिक्षा जागरूक अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के परिश्रम और उनके जीवनी को याद की गई.
संस्था के अध्यक्ष दिनेश सहनी ने बताया कि सावित्री बाई फुले ने बालिकाओं के शिक्षा शिक्षा पर जोड़ दे कर कन्याओं के लिए पहला विद्यालय खुलवाया था, ताकि महिलाएं साक्षर हो.
जदयू नेता प्रभात किरण ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले जी के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के शिक्षा व विकास के लिए कई योजनाएं लाये है। जिससे महिलाओं में जागरूकता और निडरता आयी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य जितेंद्र यादव ने किया.
मौके पर जदयू नेता प्रभात किरण, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार, प्रो० लालबाबू सहनी, पूर्व जिलापरिषद वकील सहनी, भरत पासवान, नवीन कुमार शाही, निवेदित कुमारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेंद्र नारायण, अंजली देवी, सुनैना, फूलकुमारी देवी, सोनू मंडल, रौशन कुमार आदि लोग मौजूद रहे.

Post a comment