शादी समारोह में जा रहे अधेड़ की ट्रेन में मौत, परिजनों में कोहराम
- by Manjesh Kumar
- 30-Jun-2026
- Views
शेखपुरा: गया–किउल फर्स्ट पैसेंजर ट्रेन में मिले अधेड़ के शव की पहचान 24 घंटे के भीतर गोविंद राम के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम पसर गया। परिजनों के अनुसार, गोविंद राम बड़हिया से बरबीघा थाना क्षेत्र के माऊर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे।
यात्रा के दौरान लखीसराय रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर शेखपुरा आ रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। ट्रेन के शेखपुरा पहुंचने पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


Post a comment