लोदीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल

भागलपुर: भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के जमसी के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ। मृतिका की पहचान पिथना निवासी 60 वर्षीय मोबीना अलीपुर के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मोहम्मद अफरोज तथा उनकी पत्नी बीबी सायना शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से इलाज के लिए भागलपुर आ रहे थे, तभी जमसी के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  

Related Articles

Post a comment