

अज्ञात अपराधियों ने 58 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या।
- by Ashish Pratyek Media
- 15-Dec-2022
- Views
रफीगंज औरंगाबाद।
प्रखंड के पौथू थाना अंतर्गत शिवा गांव के बधार में अज्ञात अपराधियों ने 58 वर्षीय एक व्यक्ति को बुधवार की रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दिया गया। इस संबंध में पंचायत समिति प्रतिनिधि छोटे शर्मा ने बताया कि शिवा गांव निवासी मृतक नागेंद्र शर्मा उर्फ नागा गांव के बघार में अपने ही पोखर में मछली पालन किए थे। उसी को देखरेख में वहीं पर मडई बनकर रात्रि में सोते थे। लेकिन अपराधियों ने बुधवार की रात्रि 11 बजे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में आवाज आई थी, लेकिन सभी लोग पटाखे की आवाज सुनकर अनदेखी कर दिए थे। लेकिन सुबह उठकर मृतक से परिजन मिलने गए तो देखे की मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। और सर में गोली लगा हुआ है। पौथु थाना को इसके बारे में सूचना दे दी गई है। आगे की जांच की जा रही है।

Post a comment