सदर विधायक ने विद्युत विभाग के शिविर का किया निरीक्षण

पूर्णिया: बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कम्पनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और जिलाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में विद्युत विपत्र संबंधित शिकायतों के समाधान को लेकर पूर्णिया जिला अंतर्गत विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय तथा उसके अधीनस्थ अवर प्रमंडल कार्यालयों में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल पूर्णिया ग्रामीण के इस विशेष कैम्प का सदर विधायक विजय कुमार खेमका ने निरीक्षण किया। सम्पूर्ण जिला अंतर्गत विभिन्न कैंपों में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मीटर तथा विद्युत विपत्र सुधार से संबंधित 36 तथा नाम बदलने एवं अन्य शिकायत से संबंधित कुल 22 आवेदन दर्ज किए गए।

कुल प्राप्त आवेदनों में से 17 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया तथा अन्य 41 को संबंधित कनीय अभियंता के कार्यालय को अग्रतर करवाई हेतु हस्तगत कराया गया है। शेष आवेदन को भी निर्धारित समय सीमा अंदर निष्पादित करने की त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत भी सोलर अधिष्ठापन के लिए 19 नए आवेदन प्राप्त हुए जिसमें वेंडर चयन और बैंक लोन स्वीकृति हेतु आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह शिविर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पश्चिमी एवं पूर्णिया पूर्वी कार्यालय के साथ साथ अवर प्रमंडल पूर्णिया शहरी, के नगर, धमदाहा, बनमनखी, अमौर, पूर्णिया ग्रामीण और बायसी अवर प्रमंडल कार्यालयों में लगाए गए। शिविर में मीटर रीडिंग, गलत विपत्र, बकाया राशि तथा विपत्र से सम्बन्धित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया।

बिहार सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्रति किलोवाट 10000 रूपये तथा अधिकतम 20000 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। इस प्रकार केंद्रीय सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 1 किलोवाट के लिए 40000 रूपये, 2 किलोवाट के लिए 80000 रुपये तथा 3 किलोवाट के लिए 98000 रूपये तक की सब्सिडी सोलर पैनल प्लांट अधिष्ठापन पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जा रही है। इसलिए इस विशेष शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत घरेलू श्रेणी में रूफटॉप सोलर अधिष्ठापन हेतु आवेदन भी स्वीकार किया गया।

  

Related Articles

Post a comment