प्रथम पुण्यतिथि पर स्व विपिन बिहारी श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि, छात्रवृत्ति, अन्न-वस्त्र वितरण एवं वृक्षारोपण
- by Manjesh Kumar
- 30-Jun-2026
- Views
गोपालगंज: वरिष्ठ रंगकर्मी, अधिवक्ता एवं समाजसेवी तथा कोटवां गांव निवासी स्वर्गीय विपिन बिहारी श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान स्व श्रीवास्तव की स्मृति में राजकीय मध्य विद्यालय, कोटवां के पांच मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को कुल 25,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। परिजनों ने कहा कि शिक्षा का प्रसार स्व विपिन बिहारी श्रीवास्तव की प्राथमिकताओं में शामिल था और उनकी स्मृति में यह पहल आगे भी जारी रहेगी।
इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच अन्न एवं वस्त्र का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया गया। परिजनों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व विपिन बिहारी श्रीवास्तव को एक संवेदनशील समाजसेवी, प्रतिबद्ध अधिवक्ता और समर्पित रंगकर्मी के रूप में याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक चेतना के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित यह सेवा-समर्पण का कार्यक्रम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की एक सार्थक पहल के रूप में सराहा गया।
कार्यक्रम में उनके अनुज सेवानिवृत्त अपर सचिव आनन्द बिहारी प्रसाद, भावज अभिलाषा ज्योति फाऊंडेशन की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, रंगकर्मी पुत्र पुत्रवधु डॉ अमित रंजन एवं कंचन बाला, अंचल अप्रतिम एवं विभावरी, प्रशांत चेतन एवं प्रेम लता, क्षितिज समीर एवं सुमन श्रीवास्तव, श्वेता कुमारी, पौत्र कौस्तुभ निहाल, स्नेह आशीष, अंशुमन समीर, पौत्री रिया, आस्था, आराध्या, वीरेन्द्र प्रसाद, किशोर प्रसाद, अनिल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, नरेन्द्र प्रसाद, भतीजा अंकित, समीर श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह, भगीनी कवयित्री डॉ नीलम श्रीवास्तव, गोल्डी श्रीवास्तव, कोटवां मध्य विद्यालय के छात्र छात्रा, शिक्षक, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
गौरतलब हो कि इनके जन्मदिन 9 जून को छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में न सिर्फ बिपिन बिहारी श्रीवास्तव बल्कि सारण प्रमंडल के 79 रंग पुरोधाओं को रंग श्रद्धांजलि दी गई बल्कि दो नाटकों रश्मिरथी और भीष्म एक योद्धा और नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।


Post a comment