मुजफ्फरपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हाल ही में लौटा था पुणे से
- by Raushan Pratyek Media
- 16-Apr-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के खड़ौना तरशान चौर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान उदय कुमार के रूप में की गई। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक उदय कुमार कुछ दिन पहले ही पुणे से अपने घर लौटा था, जहां वह काम करता था। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।


Post a comment