ससुराल से लौटने के दो दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा 'ससुराल के लोग करते थे प्रताड़ित'
- by Manjesh Kumar
- 18-Sep-2026
- Views
शेखपुरा: नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित महादेवनगर मोहल्ले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिनोद प्रसाद के पुत्र सज्जन कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता के अनुसार सज्जन की शादी करीब छह माह पहले श्रीदला में हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही करीब सात दिनों तक ससुराल में रहने के बाद घर लौटा था। पिता का कहना है कि वापस लौटने के बाद से वह काफी तनाव में था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सज्जन को ससुराल पक्ष की ओर से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की बात भी परिजनों ने कही है। पिता के अनुसार लड़की पक्ष द्वारा बेटी को विदा करने से इनकार किया जा रहा था और तलाक के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बुधौली निवासी शंभू प्रसाद ने सज्जन की शादी कराई थी और बाद में उस पर दबाव बनाया जा रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सुचना मिलते ही नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया किया जा रहा है।


Post a comment