बेउर जेल में 14 विचाराधीन और 8 सजावर बंदी करेंगे छठ:-जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार


पटना:-लाेकास्था के महापर्व की तैयारी बेउर जेल में भी कर ली गई है। इस जेल में बंद कुल 22 बंदी छठ करेंगे। इनमें 14 विचाराधीन और 8 सजायाफ्ता कैदी हैं। जेल प्रशासन की और से गुरुवार काे पुरुष कैदियाें काे धोती, गमछी और वस्त्र दिया गया जबकि महिला कैदी व्रतियाें काे साड़ी व पूजन सामग्री दिया गया। तालाब में गंगा का जल भर दिया गया है। जेल परिसर काे सजाया गया है। बेऊर जेल में छठ को लेकर विशेष रूप से सफाई की गई है। जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि संगीता देवी, फुलिया देवी, सुलेखा देवी, लीला देवी, राधा देवी, सुनीता देवी, कमली देवी, प्रीति देवी, आशा देवी, देवंती देवी, राजो, बच्ची, मति देवी और सावित्री देवी छठ मइया की पूजा कर रही है। पुरुष बंदी में प्रमोद गिरी, दिलीप यादव, विमल साह, पांचू राय, मधेश्वार प्रसाद यादव, अखिलेश साह, वकील पासवान और राज कुमार सिंह छठ कर रहे हैं।।

  

Related Articles

Post a comment