दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या से आक्रोश, शेखपुरा में कांग्रेस ने जलाया PM और CM का पुतला
- by Manjesh Kumar
- 01-May-2026
- Views
अमित शाह और सीएम सम्राट चौधरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, बिहारी के साथ भेदभाव करने का आरोप
शेखपुरा: कांग्रेस की जिला इकाई टीम ने आज शहर में भाजपा के विरुद्ध विरोध मार्च निकाला और दल्लु चौक पर गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का पुतला जलाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने बताया है कि भाजपा की सरकार में दिल्ली जैसे महानगर में बिहारी युवाओं से राज्य का नाम पूछ कर उनके साथ मारपीट की जा रही है। बिहारी नाम सुनते ही गोली मार दी जाती है, जो सरासर गलत है। वर्तमान समय में भाजपा की राज्य से लेकर केंद्र तक सरकार है और इसी का नतीजा है कि बिहारी को सम्मान नहीं मिल रहा है। रोजगार के लिए भी प्रदेश गए युवाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यव्हार किया जा रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने कहा कि बिहार के बेटा पांडव कुमार को न्याय दो दिल्ली में बिहारियों को पहचान के नाम पर गोली मारी जा रही है और सरकार चुप है। कांग्रेस जिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आज दल्लु चौक पर गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के वर्तमान सीएम सम्राट चौधरी का पुतला जलाया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंदी कुमार यादव, रोशन सिंह, केदार राम, प्रमोद यादव, प्रेम कुमार गुप्ता, विनोद सिन्हा, दानी प्रसाद, राजकुमारी महतो, पिंटू कुमार, चेवारा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, अशोक सिंह, मुन्ना सिंह, पप्पू सिंह, संजय सिंह और भतू सिंह के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।


Post a comment